ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

सरकारी क्वार्टर में घुसा सांप, अगल-बगल पड़ोसी को डसा; दोनों की हुई मौत

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां सरकारी क्वार्टर में सांप घुस गया। जिसमें अगल-बगल पड़ोसी को डसा और उनकी मौत हो गई। यह घटना सोन कॉलोनी के सरकारी क्वार

सरकारी क्वार्टर में घुसा सांप, अगल-बगल पड़ोसी को डसा; दोनों की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां सरकारी क्वार्टर में सांप घुस गया। जिसमें अगल-बगल पड़ोसी को डसा और उनकी मौत हो गई। यह घटना सोन कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर की बताई जा रही है। इस घटना में  गुरुवार को सर्प दंश से एक किशोर के साथ दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में किशोर के साथ साथ एक महिला भी शामिल है। दोनों मृतक अगल बगल के क्वाटर में रहते थे। 


वहीं, मृतक किशोर की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी सुभाष कुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र कृष्ण वैभव और मृत महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के इंदरी कला गांव निवासी गधेल राम की 26 वर्षीय पत्नी रबिता देवी के रूप में की गई है। दोनों कई वर्षों से सोन नहर सिंचाई कॉलोनी में रहते थे। 


वहीं बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह एक बजे रबिता को सर्प ने सोए अवस्था में गर्दन में डंस लिया। परिजन सर्प को मारने का प्रयास करते उसी क्रम में सर्प दीवार में बने दरार से घुसकर दूसरे घर में प्रवेश कर गया और वहां सो रहे कृष्ण वैभव को डंस लिया। सर्प दंश के बाद आनन फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों के परिजन सांप की सही जानकारी नहीं दे सकें। जिसके कारण उन्हें एंटी वेनम की सुई नहीं लगाई जा सकी। ऐसी स्थिति में दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 


उधर, रेफर होने के बाद गया पहुंचने से पहले किशोर ने दम तोड़ दिया जबकि रबिता के परिजन उसे हायर सेंटर न ले जाकर झाड़ फूंक के लिए पास ले ही के गांव लेकर चले गए। झाड़ फूंक करने वालों ने रविता की स्थिति गंभीर बताया, लेकिन परिजनों के आग्रह पर झाड़ फूंक की कार्रवाई शुरू की। काफी देर तक झाड़ फूंक का दौर चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इधर एक ही दिन अगल बगल के क्वाटर में सर्पदंश से हुई दो की मौत से सोन कॉलोनी में मातम छा गया है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।