ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

सरेआम युवक की हत्या, ओवरटेक कर बदमाशों ने सिर में मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा। किसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आया है। जहां पर बेखौफ अपराधियों ने सरेआ

सरेआम युवक की हत्या, ओवरटेक कर बदमाशों ने सिर में मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा। किसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आया है। जहां पर बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक युवक की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है।


दरअसल, लोहियानगर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज पर बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। उसकी कनपटी व सिर में दो गोलियां लगी है। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।



वहीं, सूचना पर लोहियानगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बाइक में टंगे झोले से मोबाइल व चार्जर बरामद किया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक बाइक से उत्तर दिशा से रेलवे पुल होकर बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आयुर्वेदिक कॉलेज से के पास पुल पर चढ़ा कि पीछा करते एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे व ओवरटेक कर रोका व गोली मार दी।

वहीं, मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 38 निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश दास के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक राजौरा में कपड़ा दुकान चलाता था। दुकान बंद करके घर अशोक नगर पोखरिया लौट रहा था। तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने आयुर्वैदिक कॉलेज के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गईं।



उधर, घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। सदर एसडीपीओ ने बताया कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।