ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

Bihar News: मासूम बेटे के साथ घर से निकली थी महिला, छोटी सी गलती और चली गई जान

Bihar News: छपरा के मकेर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खेत में भरे पानी के गड्ढे में डूबने से महिला की मौत। मासूम बेटे के सामने गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा के मकेर थाना क्षेत्र के कैतुका नंदन गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। गांव की संगीता देवी की मौत खेत में भरे गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि संगीता देवी अपने 8 वर्षीय बच्चे के साथ घर से निकली थीं। घर के बगल के खेत में बाढ़ का पानी जमा था और गहरा गड्ढा बन गया था। किसी काम से वहां पहुंचीं संगीता देवी अचानक फिसलकर गहरे पानी में समा गईं। मासूम बच्चा रोता-बिलखता घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


परिजन दौड़ते हुए पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से संगीता देवी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मकेर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका का पति पहले से ही विकलांग है और मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। अब मासूम बच्चा पूरी तरह से अनाथ हो गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई यही कह रहा है कि किस्मत ने मासूम से मां का साया और पिता की मजबूती दोनों छीन ली।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता