ब्रेकिंग
खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦मंत्री रामकृपाल का CM सम्राट के समीप बैठने की हसरत रह गई अधूरी ! तेजस्वी के आते ही खाली करनी पड़ी कुर्सी...✦नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦मंत्री रामकृपाल का CM सम्राट के समीप बैठने की हसरत रह गई अधूरी ! तेजस्वी के आते ही खाली करनी पड़ी कुर्सी...✦नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप

मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में सारण पुलिस, जिलेभर में निकाला फ्लैग मार्च

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सारण पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

बिहार न्यूज
सारण में फ्लैग मार्च
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SARAN: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।


फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी मुहर्रम समिति के आयोजकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं लाइसेंस की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन करें।


सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।