ब्रेकिंग
गंगा के कटाव ने उजाड़े कई आशियाने, रातोंरात नदी में समा गए घर, इंग्लिश गांव में दहशतJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान बिहार में तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातगंगा के कटाव ने उजाड़े कई आशियाने, रातोंरात नदी में समा गए घर, इंग्लिश गांव में दहशतJLNMCH ब्लड बैंक में अब आधार और फिंगरप्रिंट जरूरी, 3 महीने से पहले रक्तदान करने वालों की होगी पहचान बिहार में तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्टबिहार में नहीं लागू है RTI की धारा-4, अब सरकार ने सचिव से लेकर DM-SP तक को दिया सख्त आदेश, SC का आदेश भी नहीं मान रहे अफसर...दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सारण में 29 महिला सिपाहियों पर कार्रवाई: इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही पर SSP ने रोका वेतन, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

सारण पुलिस ने इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 29 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों के वेतन पर रोक लगा दी है। SSP डॉ. कुमार आशीष ने तीन दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

बिहार
सारण SSP ने की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बिहार के छपरा में 29 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों पर एक्शन लिया गया है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही और कर्त्तव्य हीनता के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगा दी है। इस बात की जानकारी सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने दी है। 


उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव  के बाद सारण के पुलिस केंद्र के पदाधिकारी द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों के आधार पर यह ज्ञात हुआ है कि मतगणना एवं मतदान ड्यूटी के पश्चात की गई नियमित गिनती के दौरान कुल 29 महिला प्रशिक्षु सिपाही बग़ैर किसी प्रकार की सूचना या अवकाश आवेदन के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पायी गयीं है। विगत 13 नवंबर 2025 की रात्रि में गिनती के दौरान कुल 19 महिला प्रशिक्षु सिपाही अनुपस्थित पाई गई। जबकि 15 नवंबर 2025 को सुबह में ली गई गिनती में 10 महिला सिपाही अनुपस्थित पाई गई है।


पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्यहीनता, आदेश के उल्लंघन और घोर लापरवाही का स्पष्ट मामला मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है। क्योंकि बग़ैर किसी सूचना या अवकाश आवेदन के अनुपस्थित रहना कर्तव्यहीनता, आदेश का उल्लंघन तथा घोर लापरवाही का स्पष्ट द्योतक माना जाता है। जिस कारण उक्त सभी 29 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का उनके अनुपस्थिति दिवस 13.11.2025 एवं 15.11.2025 से वेतन पर रोक लगाई गई है। साथ ही उक्त सभी महिला प्रशिक्षु सिपाहियों को अगले तीन दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। 


संतोषजनक ज़बाब नहीं देने पर उनके खिलाफ आगे विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के बाद ड्यूटी में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। सारण पुलिस का स्पष्ट मानना है कि चुनाव ड्यूटी जैसे अतिसंवेदनशील दायित्व के दौरान अनुपस्थित रहना अत्यंत गंभीर अपराध है। पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

सारण में 29 महिला सिपाहियों पर कार्रवाई: इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही पर SSP ने रोका वेतन, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

टैग्स