ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनसंवाद कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक अपनी बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई और FIR के निर्देश दिए।

BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR BHUMI : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनसंवाद कार्यक्रम में उस समय एक भावुक और तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी बुजुर्ग मां को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया। यह कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन इस दौरान हुई एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मां के साथ मंच के पास पहुंचा और कुछ शिकायतें और इससे जुड़ीं बातें सामने रखीं। इसी दौरान उन्होंने यह कहा कि कुछ लोग आज भी उसकी मां को अपमानित किए हैं। ऐसे में युवक की बातों और रवैये को देखकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा काफी नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सख्त लहजे में युवक को फटकार लगाई।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान नहीं कर सकता, वह समाज में किसी और का सम्मान कैसे करेगा।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि माता-पिता के प्रति अपमानजनक व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब आपके माता-पिता का कोई अपमान कर रहा है तो फिर आप बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं सीधे एक्शन लेना चाहिए। 


सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया जाए और यदि जरूरत हो तो ऐसे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।


विजय कुमार सिन्हा ने इस मौके पर यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन अनुशासन और मर्यादा का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने मर्यादित व्यवहार की उम्मीद की जाती है।


इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक सम्मान को लेकर बहस छेड़ दी है। लोगों का मानना है कि माता-पिता के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर समाज में जागरूकता और अधिक बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।