ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ट्रेन की छत पर Reels बनाना पड़ गया भारी, अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहा युवक

SARAN: स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया ने लोगों की जिन्दगी ही बदल डाली है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं जिसका खामियाजा आखिरकार उन्हें ही भुगतना पड़ता है। छपरा के एक युव

ट्रेन की छत पर Reels बनाना पड़ गया भारी, अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहा युवक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया ने लोगों की जिन्दगी ही बदल डाली है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं जिसका खामियाजा आखिरकार उन्हें ही भुगतना पड़ता है। छपरा के एक युवक को मोबाइल पर रील्स बनाने का शौक चढ़ा था। वीडियो ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर हो इसके लिए वो रील्स बनाता था। वह जहां जाता वही रील्स बनाना शुरू कर देता था। इस बार तो उसने हद कर दी। 


रील्स बनाने के लिए वह मालगाड़ी के छत पर चढ़ गया और स्मार्ट फोन से वीडियो बनाने लगा। तभी हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद उसे ऐसा झटका लगा कि वो सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। शरीर का 80 प्रतिशत भाग झुलस गया। आनन फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया जहां हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। 


पटना में वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर उसकी इलाज में लगे हैं। घटना बिहार के सारण जिले के गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन की है। घायल युवक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के सुनील सिंह के 18 साल के बेटे प्रशांत के रूप में हुई है। 


प्रशांत रसलपुर डोरीगंज स्थित अपने नानी के घर आया हुआ था। वह घूमने के लिए दोस्तों के साथ निकला था वह जहां जाता वहां रील्स बनाने लगता। रील्स बनाने में दोस्त उसकी मदद करता। तभी प्रशांत ने मालगाड़ी पर चढ़ने का मन बनाया और छत पर चढ़ गया। जैसे ही उसने मोबाइल अपनी ओर घुमाया वो रेलवे के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और बुरी तरह से झूलस गया। पटना में उसका इलाज चल रहा है उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।