ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार : ट्रेन के पहिए में आग लगने से हड़कंप, रेल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

SARAN : बिहार में एक बार फिर रेल कर्मियों की सुझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल, छपरा-सोनपुर रेल खंड पर वैशाली एक्सप्रेस (डाउन) बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. शुक्रवा

बिहार : ट्रेन के पहिए में आग लगने से हड़कंप, रेल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार में एक बार फिर रेल कर्मियों की सुझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल, छपरा-सोनपुर रेल खंड पर वैशाली एक्सप्रेस (डाउन) बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. शुक्रवार दोपहर ट्रेन के पीछे गार्ड ब्रेक में आग लग गई. आग लगने की सूचना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही RPF और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचे और जल्द आग पर काबू पा लिया गया. 


करीब 2 घंटे 45 मिनट बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ. दिघवारा के स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली से आ रही थी. दोपहर 1:25 में दिघवारा स्टेशन के पास स्टेशन मास्टर ने देखा अजय कुमार यादव ने देखा कि ट्रेन का पहिया घिस रहा है और उससे आग की चिंगारी निकल रही है. स्टेशन मास्टर ने उसी वक्त दिघवारा स्टेशन को सूचना दिया. चंद मिनट में ट्रेन का एक पहिया आग की जद में आ गया. हालांकि रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को दिघवारा स्टेशन पर रोक लिया. इस दौरान चक्के से आग की तेज लपटें निकल रही थी. कर्मियों ने कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. 


बाद में ट्रेन को सोनपुर ले जाया गया. सोनपुर रेलवे स्टेशन पर केरेज विभाग के कर्मियों की मदद से ट्रेन का ब्रेक वैन काट कर हटा दिया गया. इसके बाद शाम 4: 45 बजे ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वरीय रेल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं.