ब्रेकिंग
कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?

दो दशक बाद मुख्यमंत्री के हाथों हुआ सोनपुर मेले का उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ; 32 दिनों तक चलेगा मेला

Sonepur Mela 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। करीब 21 साल बाद किसी मुख्यमंत्री ने मेले का शुभारंभ किया है।

Sonepur Mela 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sonepur Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का भव्य आगाज रविवार को हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शाम 5 बजे नखास क्षेत्र स्थित पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। 



करीब 21 वर्षों बाद ऐसा मौका आया है, जब किसी मुख्यमंत्री ने खुद इस इस मेले का उद्घाटन किया है। इससे पहले आखिरी बार वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनपुर मेले का उद्घाटन किया था। 



मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी पहली बार सोनपुर मेले का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 



इसके अलावा मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए।



इस बार मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 32 दिनों तक चलेगा। एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के रूप में पहचान रखने वाले इस मेले में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।



मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज बनाया गया है। सांस्कृतिक पंडाल में पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना केंद्र भी खोला गया है। घोड़ा बाजार पहले से ही घोड़ों की हिनहिनाहट से गुलजार हो उठा है। मेले में गीत-संगीत, झूले, डांस, खान-पान, खरीदारी और पशु व्यापार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता