ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

वायरल ऑडिओ मामले में नप गए मुफस्सिल थानाध्यक्ष..डीआइजी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सारण पुलिस कप्तान के जांच प्रतिवेदन पर वायरल ऑडियो मामले में दोषी मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद को सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) ने निलंबित कर दिया हैं।

वायरल ऑडिओ मामले में नप गए मुफस्सिल थानाध्यक्ष..डीआइजी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News :  सारण पुलिस कप्तान के जांच प्रतिवेदन पर वायरल ऑडियो मामले में दोषी मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद को सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) ने निलंबित कर दिया हैं। 


दरअसल, किसी केस के सिलसिले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष डील फाइनल कर रहे थे। इसी दौरान बातचीत का उनका ऑडियो वायरल हो गया। वायरल ऑडियो जब डीआइजी के पास पहुंची तो उन्होंने इसकी जांच कराने का निर्णय लिया। जांच का जिम्मा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को दिया गया। जांच के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने ऑडियो में आवाज मुफस्सिल थानाध्यक्ष के ही होने की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा डीआइजी से की।


डीआइजी ने ग्रामीण एसपी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से मुफस्सिल थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। डीआइजी ने कहा कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष को संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता समेत कई गंभीर आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी किसी भी शर्त पर बख्शे नहीं जाएंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता