ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शादी की खुशियां मातम में बदली: मटकोर का खाना बनाने के दौरान छपरा में सिलेंडर ब्लास्ट, दुल्हन सहित 8 लोग बुरी तरह झुलसे

CHAPRA: सारण छपरा में आज एक दर्दनाक घटना हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में 8 लोग बुरी तर

शादी की खुशियां मातम में बदली: मटकोर का खाना बनाने के दौरान छपरा में सिलेंडर ब्लास्ट, दुल्हन सहित 8 लोग बुरी तरह झुलसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 CHAPRA: सारण छपरा में आज एक दर्दनाक घटना हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गैस लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ब्लास्ट करने से आग लग गयी और इस घटना में 8 लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि घर में शादी का माहौल था। आज मटकोर और शिव चर्चा का कार्यक्रम था। गैस सिलेंडर पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। गैस सिलेंडर लिकेज था लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गयी तभी सिलेंडर में आग पकड़ लिया और सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गयी। 


आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान एक दर्जन लोग आग की चपेट में आ गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 8 लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में तीन महिलाएं भी गंभीर रूप से झुलस गयी। हालत गंभीर होता देख महिलाओं को छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया। महिलाओं का शरीर 80 परसेंट से ज्यादा जल चुका है। 


वहीं इस घटना के बाद शादी का माहौल गम में तब्दिल हो गया। शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण शादी के घर में बड़ा हादसा हो गया। जिस लड़की की शादी होने वाली थी वो भी इस घटना में झुलस गई है। उसे भी गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घटना सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र के खब्सी गांव की है। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है।

टैग्स