ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को कुचला, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: सारण में आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की, जबकि पुलिस मामले की जांच में...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को कुचला, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राज शेखर और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को सड़क से हटाकर आगे की कार्रवाई शुरू की.


बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.


घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की.


जाम के कारण पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.


सदर बीडीओ आनंद, सीओ कुमारी आंचल और स्थानीय मुखिया सतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत की. अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत योजना के तहत चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है.


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन का पता लगाया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.