ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

सारण में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, आज रात से शुरू होगा स्वगणना अभियान

सारण में डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज रात 12 बजे से स्वगणना अभियान शुरू होगा, जिसमें लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे।

बिहार न्यूज
डिजिटल भागीदारी पर जोर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सारण में तैयारियां तेज कर दी हैं। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनगणना के राज्य समन्वयक सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने कहा कि इस बार देश के इतिहास में पहली बार पूर्णतः डिजिटल जनगणना के साथ स्वगणना की शुरुआत हो रही है। 


उन्होंने बताया कि आज रात 12 बजे से स्वगणना का महाअभियान शुरू होगा और लोग se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी भर सकेंगे।


प्रधान सचिव ने अपील की कि “जनगणना पर चर्चा, सब भरें अपना पर्चा” टैगलाइन के साथ हर व्यक्ति कम से कम दस लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का अभियान है, जिसके आधार पर आने वाले वर्षों की योजनाएं तैयार होंगी।


बैठक में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में त्रुटिरहित और समयबद्ध जनगणना के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मेयर, उपमेयर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

टैग्स