ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

समुद्र में क्रूज से लापता हुआ सोनपुर का अभिनव, विदेश मंत्री से बात कर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की कार्रवाई की मांग

DESK: बिहार के सोनपुर का अभिनव बीच समुद्र में क्रूज से लापता हो गया है। वह सोनपुर के परवेजाबाद का रहने वाला हैं। जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। अभिनव की खोजबीन के लिए सारण क

समुद्र में क्रूज से लापता हुआ सोनपुर का अभिनव, विदेश मंत्री से बात कर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की कार्रवाई की मांग
Santosh Singh
4 मिनट

DESK: बिहार के सोनपुर का अभिनव बीच समुद्र में क्रूज से लापता हो गया है। वह सोनपुर के परवेजाबाद का रहने वाला हैं। जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। अभिनव की खोजबीन के लिए सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की और अविलंब इस दिशा में कार्रवाई करने की अपील की। जानकारी के अनुसार अभिनव की तलाश में लगे हेलीकॉप्टरों और गोताखोरों का सर्च अभियान शुक्रवार को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि साइप्रस से इजराइल जा रहे रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल क्रूज से लापता अभिनव का अब तक पता नहीं चल पाया है। 


अभिनव के पिता चित्रसेनपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार हैं। उन्होंने बताया कि बीते 21 अप्रैल को कंपनी ने फोन पर यह सूचना दी थी कि उनका बेटा अभिनव क्रूज से मिसिंग है। जिसके बाद जब दोबारा उन्होंने उस नंबर पर फोन लगाया तो बात नहीं हो सकी। इसकी जानकारी उन्होंने सारण के सांसद और बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी को दी जिसके बाद सांसद ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर और पश्चिमी यूरोप के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती से फोन पर बात की और इस दिशा में अविलंब कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। 


लापता युवक के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास जो सूचना आई थी उसके अनुसार यह घटना साइप्रस के 50 नॉटिकल दक्षिण में हुई। वह जहाज साइप्रस से इजरायल जा रहा था। यह क्रूज बिल्कुल ही नया बनकर तैयार हुआ था। उस पर कोई पैसेंजर भी नहीं था। इजरायल पहुंचने के बाद इस पर केवल एक हजार कर्मचारी चढ़ते। उन्होंने बताया कि बीते 19 अप्रैल को अभिनव से टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। बेटे ने बताया था कि अभी जहाज पर कोई पैसेंजर नहीं है। जिसके बाद 21 अप्रैल को कंपनी की ओर फोन आया कि उनका बेटा लापता है। 


कंपनी तथा सीईओ पर आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने कहा कि अन्य किसी कर्मियों के बजाए केवल उनके पुत्र को बिना कोई सुरक्षा प्रदान किये समुद्र में छलांग लगाने को कह दिया गया। जब वह नहीं लौटा तो थोड़ी देर बाद उक्त क्रूज के कैप्टन ने वहां माइक से अनाउंस किया कि एक कर्मी मिसिंग है। जिसके बाद उनके घर पर मिसिंग की सूचना दी गयी। उन्होंने उक्त क्रूज पर चारों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज की मांग सीईओ से करते हुए आरोप लगाया है कि यह कंपनी की लापरवाही है। रेस्क्यू में तीन-तीन हेलीकॉप्टर तथा गोताखोर लगे हुए थे लेकिन शुक्रवार को रेस्क्यू का काम भी समाप्त कर दिया गया। पीड़ित पिता ने इस बात की जानकारी सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को दी जिसके बाद सांसद ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की और अविलंब इस दिशा में कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही जर्मनी में भारत की राजदूत मुक्ता तोमर से भी संपर्क कर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।



संबंधित खबरें