ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रुपेश सिंह के पैतृक आवास पहुंचे सुशील मोदी, बोले- अपराधियों को नहीं बख्शेगी नीतीश सरकार

SARAN : पटना में हुए रुपेश मर्डर केस के बाद बिहार की सियासत में घमासान मचा हुआ है. घटना को लगभग 48 घंटे होने को हैं लेकिन अबतक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है. इधर पूर्

रुपेश सिंह के पैतृक आवास पहुंचे सुशील मोदी, बोले- अपराधियों को नहीं बख्शेगी नीतीश सरकार
First Bihar
2 मिनट

SARAN : पटना में हुए रुपेश मर्डर केस के बाद बिहार की सियासत में घमासान मचा हुआ है. घटना को लगभग 48 घंटे होने को हैं लेकिन अबतक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है. इधर पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सासंद सुशील मोदी आज रुपेश सिंह के पैतृक आवास जलालपुर स्थित संवरी गांव पहुंचे जहां उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. 


सुशील मोदी ने कहा कि आज बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार नहीं है. अपराधी कोई भी क्यों न हो, उसे पकड़ लिया जाएगा, इसके लिए छानबीन जारी है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश जारी है. जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. सुशील मोदी के साथ स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सारण जिला भाजपा अध्यक्ष राम दयाल शर्मा भी मौजूद थे. 


आपको बता दें कि रुपेश सिंह की हत्या के बाद राज्य के सियासी गलियारे में काफी बवाल मच गया है. विपक्षी दल लगातार मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. खुद बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने भी पांच दिन में मामला सुलझा लेने या सीबीआइ को सौंपने का अल्‍टीमेटम दिया है.