ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर हजारीबाग जेल से मशरक पहुंचे

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई दीनानाथ सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग जेल से पैरोल मिली। भारी सुरक्षा के बीच मशरक पहुंचे।

Bihar
सदमे में प्रभूनाथ
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: पूर्व सांसद और बिहार के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई दीनानाथ सिंह की मौत दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हो गया। हजारीबाग जेल में बंद महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो फफक-फफक कर रोने लगे। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। अपने छोटे भाई के निधन से वो काफी सदमे में हैं। छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रभुनाथ सिंह पैरोल पर जेल से अपने घर मशरक पहुंचे।   


बता दें कि प्रभुनाथ सिंह के साथ सजा काट रहे छोटे भाई दीनानाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। छोटे भाई के निधन से प्रभुनाथ सिंह काफी सदमे में हैं। भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल पर छोड़ा गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग जेल से मशरक लाया गया। 


उनके समर्थकों को जब पता चला कि उनके नेता प्रभुनाथ सिंह भाई के निधन की सूचना पाकर घर आए हुए हैं तो उनसे मिलने के लिए भारी संख्या में लोग घर पर पहुंचे। उधर छोटे भाई के शव को देखकर प्रभुनाथ सिंह फूट-फूट कर रोने लगे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें संभाला और बरामदे में बिठाया। शव का दाह संस्कार थोड़ी देर बाद डोरीगंज घाट पर होगा। शव को श्मशान घाट की ओर लेकर लोग निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद प्रभुनाथ को वापस हजारीबाग जेल जाना पड़ेगा।


गौरतलब है कि प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से तीन बार सांसद रह चुके हैं। डबल मर्डर केस में महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हत्या के एक अन्य मामले में वे झारखंड के हजारीबार जेल में बंद हैं। उनके भाई दीनानाथ सिंह को भी सजा मिली थी। लेकिन तबीयत बिगडने के बाद दीनानाथ सिंह को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 


बता दें कि बिहार के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बहुत निकट संबंध रहा है। 1995 में चुनाव के दौरान छपरा के मसरख के एक बूथ पर दो लोगों की हत्या हुई थी जिसके आरोपी है। प्रभुनाथ सिंह के कैंडिडेट को वोट नहीं देने के कारण दोनों की हत्या कर दी गयी थी। फिलहाल प्रभुनाथ सिंह हजारीबाग जेल में सजा काट रहे हैं.