ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar: सोनपुर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, पौधारोपण समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर सोनपुर प्रखंड के बरबट्टा में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन क

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर सोनपुर प्रखंड के बरबट्टा में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के 75 उल्लेखनीय कार्यों का उत्सव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ निश्चय पार्ट-2 की उपलब्धियां तथा नेट जीरो बिहार मिशन पुस्तिका का लोकार्पण किया गया।


सुबह कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें हजारों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फेरी के बाद विभिन्न स्थलों पर 7500 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे क्षेत्र में फैला। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।


पूरे कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान शैली में लाडली पांडे और पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस भव्य आयोजन में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, मुखिया, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रदेश भाजपा, जदयू एवं हम-लोजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। इस पूरे आयोजन का सफल नेतृत्व समाजसेवी एवं भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता