ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News : पिता ने 4 दिव्यांग बेटियों के साथ ले ली खुद की जान, पत्नी की पहले ही हो चुकी थी मौत

SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ खुद की जान ले ली है। अब फ्लैट से पांचों शव बरामद किए गए

Bihar News : पिता ने 4 दिव्यांग बेटियों के साथ ले ली खुद की जान, पत्नी की पहले ही हो चुकी थी मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ खुद की जान ले ली है। अब  फ्लैट से पांचों शव बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। मृतक बिहार के सारण जिले के रहने वाले हीरालाल हैं, जिन्होंने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। चारो लड़कियां दिव्यांग थीं। फ्लैट से शवों को बरामद किया गया। 


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रंगपुरी गांव में यह घटना घटी है। जहां बिहार के सारण जिले के रहने वाले हीरालाल अपनी बेटियों के साथ रह रहे थे। कारपेंटर का काम करके हीरालाल अपनी इन बच्चियों की परवरिश कर रहा था। शुक्रवार को हीरालाल व उनकी चार बेटियों के शव बरामद हुए हैं।  सूचना मिलने पर पुलिस हीरालाल के फ्लैट पहुंची. फ्लैट का ताला तोड़कर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। 


मृतकों में हीरालाल (50 वर्ष) व उनकी चार बेटियां नीतू, निशि,नीरू और निधि शामिल है। चारो की उम्र 8 से 18 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। जब पड़ोसियों को बदबू का एहसास होने लगा तो पुलिस को जानकारी दी गयी। जिसके बाद फ्लैट का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस इस मौत मामले की जांच कर रही है। 


इधर, प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका है. पड़ोसियों के बीच चर्चा है कि हीरालाल की पत्नी की मौत गंभीर बीमारी की वजह से हो गयी थी. उसकी चारो बेटियां दिव्यांग थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। अकेले ही हीरालाल अपनी बेटियों की देखरेख करता था. माना जा रहा है इस वजह से परेशान होकर बेटियों के साथ उसने जान दे दी होगी। हालांकि मौत मामले की जांच की जा रही है।