ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पानी भरे पोखर में गिरी स्कूल बस, ग्रामीणों की मदद से बस में सवार 10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

CHAPRA: छपरा में बच्चों से भरी स्कूल बस एक पोखर में जा गिरी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। स्कूल बस को पोखर में देख ग्रामीण दौड़े जिसके बाद बस में सवार बच्चो को बाहर निकाला गया। घटन

पानी भरे पोखर में गिरी स्कूल बस, ग्रामीणों की मदद से बस में सवार 10 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में बच्चों से भरी स्कूल बस एक पोखर में जा गिरी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। स्कूल बस को पोखर में देख ग्रामीण दौड़े जिसके बाद बस में सवार बच्चो को बाहर निकाला गया। घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव की है। 


मिली जानकारी के अनुसार बस में दस बच्चे सवार थे। सभी बच्चे निराला पब्लिक स्कूल के छात्र है। स्कूल बस भी निराला पब्लिक स्कूल की है। बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पानी भरे पोखर में जा गिरी। जिसके बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


जिसके बाद काफी मशक्कत से बस में सवार दस बच्चों को सुरक्षित पोखर में गिरी बस से बाहर निकाला। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सभी बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।