ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

नेकबैंड यूज करते हैं तो सावधान! बिहार में बाल-बाल बची युवक की जान, अचानक हुआ ब्लास्ट; फिर..

बिहार के छपरा में नेकबैंड पर बात कर रहे युवक के कान में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और विशेषज्ञों ने गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अगर आप भी नेकबैंड इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाईए। बिहार के छपरा से एक ऐसा मामला समाने आया है, जिसको जानकर सभी लोग हैरत में हैं। छपरा में एक युवक की जान बाल-बाल बच गई। युवक कान में नेकबैंड लगाकर बात कर रहा था, तभी तेज धमाके के साथ नेकबैंड ब्लास्ट कर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है।


दरअसल, छपरा शहर के कटहरी बाग आर्य नगर निवासी घनश्याम मिश्रा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब उनके कान में लगा ईयरफोन अचानक ब्लास्ट कर गया। घटना उस वक्त हुई जब वह अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुए धमाके से आसपास के लोग भी घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल घनश्याम मिश्रा को तुरंत एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 


एक्सपर्ट्स का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान मोबाइल, ईयरफोन, लैपटॉप और चार्जर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अधिक गर्म होकर खतरनाक साबित हो सकते हैं। लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल, ओवरचार्जिंग और तेज धूप में उपयोग करने से बैटरी फटने या ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।


विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जरूरत के अनुसार ही चार्ज करें, लंबे समय तक लगातार उपयोग से बचें और तेज धूप या अधिक गर्म वातावरण में इस्तेमाल न करें। साथ ही खराब या लोकल चार्जर एवं एक्सेसरीज के इस्तेमाल से भी बचने की अपील की गई है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता