ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुबारकपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार, SIT ने की कार्रवाई

SARAN : बिहार में छपरा के मांझी थाना इलाके में तीन युवकों की दबंगों जमकर पिटाई कर दी थी. इसमें दो की मौत हो गयी। जबकि एक का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद से इलाके में

मुबारकपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार, SIT ने की कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में छपरा के मांझी थाना इलाके में तीन युवकों की दबंगों जमकर पिटाई कर दी थी. इसमें दो की मौत हो गयी। जबकि एक का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद से इलाके में काफी तनाव का माहौल बन गया था। जिसके बाद सरकार पूरे जिले का इंटरनेट तक बंद करना पड़ा था। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस जांच के साथ लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच अब छपरा के मुबारकपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के भाई को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सिवान पुलिस की टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी विजय यादव के भाई अजय यादव को गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, छपरा के मुबारकपुर में तीन युवकों की दबंगों जमकर पिटाई करने के मामले में लोगों के तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी के बड़े भाई को सीवान से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सीवान पुलिस ने ट्वीटर पर दी है। 


सारण पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मांझी थाना अंतर्गत स्थित ग्राम मुबारकपुर हत्या कांड (मांझी थाना कांड संख्या 38/23) में गठित SIT द्वारा इस कांड के नामजद अभियुक्त अजय यादव, पे0 स्व0 मथुरा यादव (विजय यादव का भाई) को सिवान जिला अंतर्गत स्थित भागड़ दियारा से गिरफ्तार किया गया है। शेष के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। 


आपको बताते चलें कि, बीते 2फरवरी को छपरा के मांझी थाना इलाके में मुबारकपुर गांव में मुखिया पति विजय यादव पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद मुखिया के पति और उसके समर्थकों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। उन्हें घर में बंद करके जमकर पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से कुछ दिन पहले एक और पीड़ित की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा।