ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो समेत दो तस्कर गिरफ्तार

जनता बाजार थाना पुलिस ने छापेमारी कर बोलेरो से 60 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के जनता बाजार थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। छापेमारी के दौरान बोलेरो गाड़ी में लदी करीब 60 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लहलादपुर निवासी रवि राज और शोभिपुर निवासी रामबाबू चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो गाड़ी और एक बाइक भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।


पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स