ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हाथ में मशाल लेकर निकले डीएम-एसपी, पीछे-पीछे चल पड़ा पूरा कारवां

CHAPRA : मानव श्रृंखला बनाने की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है।अब आखिरी दौर में भी इसे सफल बनाने की सारी कवायद की जा रही है। छपरा में डीएम-एसपी ने मशाल जुलूस में शिरकत कर लोगों से एक बाऱ फिर जल-जीवन ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : मानव श्रृंखला बनाने की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है।अब आखिरी दौर में भी इसे सफल बनाने की सारी कवायद की जा रही है। छपरा में डीएम-एसपी ने मशाल जुलूस में शिरकत कर लोगों से एक बाऱ फिर जल-जीवन हरियाली के लिए बनने वाले मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की।


सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन और सारण के एसपी हरिकिशोर राय के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।जुलूस में पदाधिकारियों समेत जिले के तमाम लोग  शामिल हुए। लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा था कि छपरा में लोग मानव श्रृंखला को लेकर खासे उत्साहित हैं।


डीएम सुब्रत कुमार सेन इस मौके पर बताया कि राज्य में तीसरी सबसे बड़ी मानव श्रृंखला सारण जिले में बनेगी। उन्होनें कहा कि जिले में 726 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी मानव श्रृंखला बनायी जा रही है। डीएम ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए तमाम तरह के जागरुकता अभियान चलाए गए हैं जिसका असर साफतौर पर लोगों के बीच दिख रहा है और मानव श्रृंखला के दौरान भी बरकरार रहेगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHANANJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता