ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गैस सिलेंडर फटने से मच गयी भारी तबाही, लगी आग ने लील लिया 15 घरों को

CHAPRA : छपरा के दियारा इलाके में अचानक सिलेंडर फटने से भारी तबाही मच गयी। सिलेंडर फटने से लगी आग ने देखते ही देखते 15 घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग ने 15 गरीब परिवार के अरमानो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : छपरा के दियारा इलाके में अचानक सिलेंडर फटने से भारी तबाही मच गयी। सिलेंडर फटने से लगी आग ने देखते ही देखते 15 घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग ने 15 गरीब परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया। 


छपरा सदर प्रखण्ड  दियरा के बड़हारा महाजी गांव मे गैस सिलेंडर के फट जाने से आग लग गयी। जिससे देखते देखते आस पास के 15 घर जलकर राख हो गए ।घटना दिन के 12 बजे की बतायी जा रही है जब गांव के ही हरिहर साह के घर मे रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया । आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और आस- पास के 15 झोपड़ीनुमा घरों को अपने चपेटे मे ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में 15 ग्रामीणों के घर जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया नहीं तो आग से और बड़ी तबाही हो सकती थी। 


घरों में रखा लाखों रुपये मूल्य का अनाज, कपड़ा, बर्तन, गहने और अन्य कीमती समान जलकर खाक हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय मुखिया उमेश राय ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।वहीं सीओ ने अगलगी की क्षति का आंकलन करवाया है। प्रशासन की तरह से सहायता राशि और तिरपाल उपलब्ध कराने को कहा गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHANANJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता