ब्रेकिंग
बिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीनबिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीरचिराग की पार्टी के विधायक अमित रानू दो दर्जन मामलों में नामजद, भाई की तलाश में 5 जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशBPSC TRE-4 का इंतजार खत्म, सितंबर में आवेदन शुरू… परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेटविदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, बिहार के युवाओं को जिले में ही मिलेगी ट्रेनिंग; 38 केंद्र खोलने की तैयारीबिहार में कचरे से ऊर्जा बनाने की तैयारी, 4 शहरों में लगेंगे CBG प्लांट; नगर निकाय देंगे जमीनबिहार में रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत; 2 गंभीरचिराग की पार्टी के विधायक अमित रानू दो दर्जन मामलों में नामजद, भाई की तलाश में 5 जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशBPSC TRE-4 का इंतजार खत्म, सितंबर में आवेदन शुरू… परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेटविदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, बिहार के युवाओं को जिले में ही मिलेगी ट्रेनिंग; 38 केंद्र खोलने की तैयारी

बिहार में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे तीन सगे भाई, दो को ग्रामीणों ने बचाया; एक लापता

Bihar News: सारण के सेमरिया श्रीनाथ बाबा घाट पर गंगा दशहरा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी में डूब रहे तीन सगे भाइयों में से दो को बचा लिया गया, जबकि 19 वर्षीय युवक अब भी लापता है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमरिया श्रीनाथ बाबा घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। परिवार के साथ स्नान करने पहुंचे तीन सगे भाई अचानक सरयू नदी के गहरे पानी में चले गए।


घाट पर मौजूद लोगों की तत्परता से दो भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक नदी में लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चीख-पुकार मचने लगी। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई।


लापता युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति निवासी कृष्णा प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र हरि जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के अवसर पर परिवार के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेमरिया श्रीनाथ बाबा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों भाई स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।


घाट पर मौजूद NDRF की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिससे दो युवकों की जान बच गई। हालांकि हरि जी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम द्वारा लगातार नदी में खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गंगा दशहरा के मौके पर हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता