ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Train Accident: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, यात्रियों की शोरगुल के बाद ड्राइवर की गयी नजर

SARAN : बिहार में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया है। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और एक बड़ा हादस

Bihar Train Accident: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, यात्रियों की शोरगुल के बाद ड्राइवर की गयी नजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया है। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जब लोगों की नजर इस घटना पर गयी तो चिल्लाकर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। गनीमत यह रहा कि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। 


वहीं, इस घटना को लेकर इस रेलखंड के अप लाइन पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। वहीं रेलवे क्रॉसिंग के समीप उक्त घटना होने से छपरा हाजीपुर सड़क मार्ग पर भी आधा घंटा तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा। पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के बंद रहने से यात्री पूर्वी रेलवे ढाला व सैदपुर के 17 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के सहारे अपने गंतव्यों की ओर जाते दिखे। 


इससे पूर्व दिघवारा से छपरा की ओर जा रही एक मालगाड़ी दिघवारा पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के समीप दो हिस्सों में बंट गई। इसके बाद लोगों के हल्ला करने पर चालक ने उक्त ट्रेन को रोक लिया और स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अप ट्रैक पर ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया। बाद में रेलकर्मियों की मदद से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी ट्रेन को जोड़ दिया गया।


जिसके बाद उक्त ट्रेन छपरा की ओर रवाना हो गई। ट्रेन के गुजरने के बाद दिघवारा पश्चिमी रेलवे ढाला को खोल दिया गया और सड़क मार्ग से वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। रेलवे क्रॉसिंग के लंबी अवधि तक बंद रहने से रेलवे ढाला के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। स्कूली वाहनों पर सवार बच्चों को परेशान देखा गया और अन्य यात्री भी परेशान रहे।