ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ हादसा : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हो गई मौत

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मौत का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में जान जवानें की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ हादसा : ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हो गई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मौत का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में जान जवानें की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने साईकिल सवार एक छात्रा को कुचल दिया, जिससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, बिहार के सिवान में महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के ओरमा हाईवे पर रविवार सुबह एक तेज गति ट्रक ने साईकिल सवार लड़की को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि, बच्ची अपनी साईकिल से शहर के महादेवा इलाके स्थित कोचिंग जा रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों ने भगा दिया। लोगों ने हाइवे पर जमकर बवाल काटा। साथ ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, यह हादसा सुबह 6:30 बजे का है। जिस समय वह लड़की अपने कोचिंग के लिए अपने साइकिल से निकली थी। उसी समय हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और आक्रोशित लोगों ने लड़की के शव को लेकर ओरमा हाईवे पर प्रदर्शन किया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की तो उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा।उसके बाद ट्रक को बरहन के पास लगाकर आग के हवाले कर दिया गया। मृतक छात्रा की पहचान ओरमा गांव निवासी हैप्पी कुमारी (पिता सुरेंद्र सिंह) के रुप में हुई है। 


इधर, इस घटना को लेकर मुफ्फसिल थांनाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने में जुट गई। उसके बाद ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि, ऐसे मामले में पुलिस और लोगों की हल्की नोक-झोंक होती है। घटनास्थल से मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए वहां से उठाने की कोशिश में पुलिस जुटी है। साथ ही मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।