ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में एनडीए गठबंधन है एकजुट, दरौंधा में चुनावी रैली के दौरान गरजे सीएम नीतीश, कहा- विरोधियों की नहीं गलने देंगे दाल

SIWAN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की क्लीयरेंस के बाद गदगद सीएम नीतीश कुमार ने दरौंधा विधासभा उप चुनाव के लिए आयोजित एक चुनावी रैली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. जेडीयू कैंडिडेट के समर्थन में स

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

SIWAN: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की क्लीयरेंस के बाद गदगद सीएम नीतीश कुमार ने दरौंधा विधासभा उप चुनाव के लिए आयोजित एक चुनावी रैली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. जेडीयू कैंडिडेट के समर्थन में सभा करने पहुंचे सीएम ने कहा कि बिहार में एनडीए गंठबंधन में अटूट है, और वो लोग राज्य में विपक्ष की दाल नहीं गलने देंगे.

बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यह साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में ही एनडीए आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेगा. अमित शाह के इस बयान को जेडीयू नेताओं  हाथों हाथ लिया और उन्हें धन्यवाद दिया. दरौंधा विधानसभा उप चुनाव में जेडीयू ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है और एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल तीनों दलों के नेता सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने एक साथ चुनाव प्रचार किया और गठबंधन उम्मीदवार को जिताने की अपील की.

उधर दरौंधा में बागियों से परेशान बीजेपी ने बागी उम्मीदवार को सख्त मैसेज दिया है. सीएम नीतीश के साथ सभा करने पहुंचे सुशील मोदी ने मंच से ही बीजेपी के बागी उम्मीदवार व्यास सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो जेडीयू उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं देते तो वो पार्टी से निष्कासित  कर दिए जाएंगे.