ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR: मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये की सम्मान राशि

CHAPRA: शहीद मोहम्मद इम्तियाज के सारण स्थित पैतृक गांव जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजन को 50 लाख रूपये सम्मान राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत

bihar
शहीद को सम्मान
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: शहीद मोहम्मद इम्तियाज के सारण स्थित पैतृक गांव जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजन को 50 लाख रूपये सम्मान राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान, प्रौवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह मौजूद थे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण जिला के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव पहुंचकर बी०एस०एफ० के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा एवं अन्य परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। 


साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जायेगी। शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर चिंतामनगंज पुल से रहमपुर बाजार तक दो किलोमीटर तक ग्रामीण पथ का नामकरण किया जायेगा। जलाल-बसंत पंचायत में गाँव के प्रवेश स्थल पर शहीद द्वार का निर्माण कराया जायेगा। नारायणपुर गाँव में एक नये स्वास्थ्य उप केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। शहीद मोहम्मद इम्तियाज के नाम पर एक स्मारक का भी निर्माण किया जायेगा।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान, प्रौवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सारण प्रमण्डल के आयुक्त गोपाल मीणा, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण जिला के जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, शहीद मोहम्मद इम्तियाज के भाई मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद असलम तथा पुत्र मोहम्मद इमरान रजा, मोहम्मद इमदाद रजा सहित उनके परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


BIHAR: मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये की सम्मान राशि

BIHAR: मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये की सम्मान राशि

BIHAR: मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये की सम्मान राशिBIHAR: मुख्यमंत्री ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा 50 लाख रुपये की सम्मान राशि