ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

छपरा : करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया डाकघर का एजेंट, दस साल से लोगों में बनाया था विश्वास

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले के मुख्य डाकघर से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक एजेंट ने सैकड़ों लोगों के विश्वास को तोड़ते हुए लगभग 5 करोड़ की रकम लेकर फरार हो गया. पीड़

छपरा : करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया डाकघर का एजेंट, दस साल से लोगों में बनाया था विश्वास
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले के मुख्य डाकघर से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक एजेंट ने सैकड़ों लोगों के विश्वास को तोड़ते हुए लगभग 5 करोड़ की रकम लेकर फरार हो गया. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 


छपरा के भगवान बाजार थाना इलाके के दौलतगंज मुहल्ले में रहने वाले धीरज अग्रवाल लोगों से रुपये लेकर डाकघर की विभिन्न योजनाओं में जमा करने का काम करता था. करीब 10 वर्ष में आरोपी ने जमाकर्ताओं के मन में इतना विश्वास बना लिया था कि जमाकर्ता एक बार खाता खुलने के बाद कभी भी उससे अपनी पासबुक तक भी नहीं मांगा करते थे. एजेंट धीरज अपनी बुजुर्ग मां के नाम पर बचत एजेंसी चलाता था. 


हैरत की बात यह है कि धीरज पैसा जमा करने के दौरान ही लोगों से निकासी फॉर्म पर साइन करवा लेता था. लोगों को तगड़ा झटका तब लगा जब लगभग 4 दिन पहले धीरज सबके पैसे लेकर अपने घर से सपरिवार रफूचक्कर हो गया. जब लोगों को जानकारी मिली तो आरोपी के घर जाकर अपनी-अपनी पासबुक तलाशने लगे और जिसके हाथ जिसकी पासबुक लगी, लेकर चला गया.


पोस्ट आफिस जमा एजेंट के प्रतिनिधि की फरारी के बाद डाकघर के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वतः संज्ञान लेकर एक अलग काउंटर खोल दिया, जिस पर सभी पीड़ित जमाकर्ता अपने खाते और जमाराशि की अपडेट जानकारी ले सकें.

टैग्स