ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

छपरा में पुलिस वैन की टक्कर से महिला की मौत, ड्राइविंग सीख रहे सिपाही की लापरवाही से हुआ हादसा

छपरा में पुलिस की स्कॉर्पियो से टक्कर लगने से थाने में खाना बनाने वाली एक महिला की मौत हो गई। हादसा सिपाही द्वारा वाहन स्टार्ट कर देने के दौरान हुआ। एसएसपी के निर्देश पर चालक और सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बिहार
चालक गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एलटीएफ पुलिस की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 56 वर्षीय महिला आरती देवी की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब नगर थाना के सिपाही ने वाहन स्टार्ट किया और अचानक एक्सेलरेटर दब जाने से स्कॉर्पियो तेजी से आगे बढ़ गई।


मृतका की पहचान आरती देवी, जो पुरानी गुरहट्टी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद की पत्नी के रूप में हुई है। वह वर्षों से थाने में पुलिस पदाधिकारियों के लिए खाना बनाने का काम करती थीं। हादसे के वक्त वह खाना बनाकर लौट रही थीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में पहले से चालक बिहारी और पुलिस जवान कुंदन कुमार बैठे हुए थे। जैसे ही जवान कुंदन ने वाहन स्टार्ट किया, नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी आरती देवी को टक्कर मारते हुए दूसरे वाहन से जा भिड़ी। गंभीर रूप से घायल आरती देवी को तुरंत छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार और एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह अस्पताल पहुंचे। बाद में सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष भी थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी के निर्देश पर निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा यातायात थाना में सिपाही और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टैग्स