ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

छपरा में चलती ट्रेन से निकलने लगीं आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों और रेल कर्मियों की तत्परता से टल गया बड़ा हादसा

CHAPRA: बिहार के छपरा में चलती ट्रेन से अचानक आग निकलने लगी। जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पैसेंजर्स की सूचना पर ड्राइवर और गार्ड ने बैटरी बॉक्स म

छपरा में चलती ट्रेन से निकलने लगीं आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों और रेल कर्मियों की तत्परता से टल गया बड़ा हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार के छपरा में चलती ट्रेन से अचानक आग निकलने लगी। जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पैसेंजर्स की सूचना पर ड्राइवर और गार्ड ने बैटरी बॉक्स में आग पर काबू पाया और इस तरह बड़ा रेल हादसा होने से बचाया गया। 


बताया जाता है कि छपरा के अवतार नगर और बड़ा गोपाल रेलवे स्टेशन के बीच चलती पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस की एक बोगी से अचानक आग की लपटें निकलने लगी थी। जिसे देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पैसेंजर्स ने तुरंत इस बात की सूचना ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को बड़ा गोपाल रेलवे स्टेशन पर रोका गया। 


जहां उस बोगी की जांच की गयी जिसमें से आग निकल रही थी। रेल कर्मियों ने जांच के दौरान यह पाया कि बोगी के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में आग लगी हुई है। इसी से धुंआ निकल रहा है। रेल कर्मियों ने बैटरी बॉक्स के कनेक्शन को काट कर अलग कर दिया और लगी आग को बुझाया गया। यात्रियों और रेल कर्मियों की तत्परता से बड़े हादसे को होने से रोका गया। 


इस दौरान करीब  डेढ़ घंटे तक ट्रेन बड़ा गोपाल स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये और घटना का जायजा लिया। स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं। 

टैग्स