ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छपरा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

मृतका की पहचान मुकेश मिश्रा की पत्नी मोना देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या और मानसिक प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

bihar
घटना के बाद ससुरालवाले फरार
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बनियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामधनाव निवासी मुकेश मिश्रा की 26 वर्षीय पत्नी मोना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतका के पति और ससुरालवाले फरार हो गये हैं। मृतका के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। 


मृतक मोना देवी का मायका छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रौजा में बताया जाता है। इसके पूर्व में भी ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा हुआ है और केस चल रहा है। जिसमें सुलहनामा लगाकर बौंड भरकर भरण पोषण की जिम्मेदारी उठाते हुए उसके पति और ससुराल वाले उसे अपने यहां ले गए थे, लेकिन आज तड़के मृतक मोना देवी  के मायके को यह खबर पहुंचाई गई की आपकी बेटी अब इस दुनियां में नहीं रही। आकर आप उसकी लाश ले जाइए। 


जिसके बाद मृतका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर में लाश छोड़कर ससुरालवाले फरार हो गये है। बेटी की लाश देख परिजन चीख-चीख कर रोने लगे। इस घटना की सूचन पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। जिसके बाद थाने में पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मृतका के भाई धीरेंद्र मिश्रा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट