ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग

Bihar Road Accident: छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से जा रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर को कब्जे में लिया है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत स्थित दुखन मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 



मृतका की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर निवासी ललन मिश्रा की पत्नी सीमा मिश्रा (48) के रूप में हुई है।बताया जाता है कि सीमा मिश्रा बाइक पर अपनी बेटी और बेटे के साथ जलालपुर से रसूलपुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दुखन मोड़ के पास एक 10 चक्का ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई। 



हादसे में सीमा मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनके बेटा-बेटी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 



सीमा मिश्रा का मायका मरहौरा थाना क्षेत्र के आवारी गांव में बताया जा रहा है। उनकी बेटी की शादी तय होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, हादसे के समय वे किस उद्देश्य से जा रही थीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता