ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : सारण में संदिग्ध अवस्था में मरने वालों की संख्या 13 हुई, पांच लोगों की चली गई आंखें

CHHAPRA : छपरा में संदिग्ध शराब पीने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अमनौर बाजार में फिर दो लोगों की मौत हुई है. अब तक 13 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. और पांच

बिहार : सारण में संदिग्ध अवस्था में मरने वालों की संख्या 13 हुई, पांच लोगों की चली गई आंखें
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA : छपरा में संदिग्ध शराब पीने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. अमनौर बाजार में फिर दो लोगों की मौत हुई है. अब तक 13 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. और पांच लोगों के आंख की रौशनी चली गई है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिला प्रशासन ने शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की है.


वहीं इसके अलावे मंगलवार को मकेर के 2 और अमनौर के एक व्यक्ति जबकि बुधवार को अमनौर के दो और सिवान के एक व्यक्ति की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। इस घटना की सूचना के बाद सारण के अधिकारी मामले की जांच कर घटना पर पर्दा डालने और इसे ठंड व बीमारी बताने में जुटे हैं।  


कर्णपुरा निवासी मृतक जवाहर महतो और राजेश शर्मा के परिजन मौत का कारण शराब पीने को बता रहे हैं। जवाहर महतो की पत्नी चानो देवी का कहना है कि उनके पति मंगलवार की शाम आसपास के किसी स्थान से शराब पीकर आए और घर आते ही उन्हें उल्टी , दर्द और बेचैनी की शिकायत बढ़ गई जिसके बाद घरवालों ने स्थानीय स्तर पर दवा भी कराई किंतु उसका कोई असर नहीं हुआ और जवाहर महतो की मौत हो गई।  


इसी प्रकार से कारपेंटर का काम करने वाले राजेश शर्मा की पत्नी कविता देवी ने बताया कि उनके पति भी मंगलवार की शाम पास के किसी स्थान से शराब पीकर आए जिसके बाद दूसरे दिन सुबह बुधवार को उन्हें काफी उल्टी, बेचैनी, दर्द महसूस होने लगा जिसके बाद परिजनों ने उन्हें पहले मढ़ौरा फिर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। 


घटना के बारे में डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वह ठंड और बीमारी के कारण हुई है शराब पीने की बात अफवाह है। सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि 5 लोगों की संदिग्ध मौतें हुई है। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।