ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : संतरी के साथ खड़ा था होमगॉर्ड, DDC पर लगा लोहे के रॉड से पीटने का आरोप; डीएम के पास पंहुचा मामला

SARAN : बिहार के छपरा जिले के सारण से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार पुलिस में होमगॉर्ड पोस्ट पर कार्यरत एक सिपाही ने डीडीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। यह जवान डीडीसी क

बिहार : संतरी के साथ खड़ा था होमगॉर्ड,  DDC पर लगा लोहे के रॉड से पीटने का आरोप; डीएम के पास पंहुचा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा जिले के सारण से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिहार पुलिस में होमगॉर्ड पोस्ट पर कार्यरत एक सिपाही ने डीडीसी पर बड़ा आरोप लगाया है। यह जवान डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात था। होमगार्ड के जवान ने डीसीसी की शिकायत को लेकर डीएम के सामने अपनी फ़रियाद लगाई है। 


दरअसल, छपरा में सारण के डीडीसी के आवास पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत जिलाधिकारी अमन समीर से की है। घटना के बाद होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह छपरा सदर अस्पताल में भर्ती थे। अशोक कुमार साह ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा रॉड से उनकी पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गए। होमगार्ड के जवान का आरोप है कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी गाली गलौज और मारपीट करती हैं। इसी बात का विरोध करने पर अब उसकी पिटाई कर दी गयी। 


इस पुर मामले में घायल जवान अशोक कुमार साह ने बताया है कि, गृह रक्षा वाहिनी संख्या 2216 उनकी प्रतिनियुक्ति डीडीसी आवास पर है। सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे डीडीसी प्रियंका रानी अपने आवास से बाहर आईं और डीडीसी प्रियंका रानी बाहर आई तो मैं उस समय उनके संतरी के साथ बाहर में खड़ा था।  तभी डीडीसी ने अपनी गाड़ी से उतरकर ड्राइवर से रॉड मांगा कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिटाई करना शुरू कर दीं। जिसके बाद घायल अवस्था में होमगार्ड के जवान का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 


इसके साथ ही अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के द्वारा छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार सभी रक्षकों के साथ जिलाधिकारी अमन समीर से भी मुलाकात की है। डीएम से मिलकर संघ ने ये मांग की है। वहीं, इस घटना से नाराज बिहार रक्षा वाहिनी सेवक स्वयंसेवक संघ छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी का हिटलर तानाशाही रवैया अपना रही हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। 


इधर, इस पूरे मामले को लेकर जब एक निजी मिडिया चैनल ने डीडीसी से संपर्क कर सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर यह कहा कि- जिनके द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है उन्हीं से पूछ लीजिए। इसके बाद सवाल किया गया कि क्या आरोप लगे हैं? इस पर उन्होंने सीधे कहा कि आप उन्हीं से पूछ ले, जो डीडीसी प्रियंका रानी ने कुछ भी बात करने से इंकार कर दिया।