ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल हैं। घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र

बिहार : पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल हैं। घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव की है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे मवेशियों को चराने के बाद पानी पिलाने के लिए गांव में स्थित पोखर पर लेकर गए थे। 


मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान एक बच्ची अचानक डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए तीनों अन्य बच्चे भी पोखर में उतर गए और चारों डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर के पास पहुंचे। जबतक ग्रामीणों ने चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला तबतक दो बच्ची समेत तीन की मौत हो चुकी थी, हालांकि इस दौरान एक बच्चे की जान ग्रामीणों ने बचा लिया। 


मृतकों में पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव निवासी किशुन राम की 14 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी, हीराराम का 11 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार एवं बच्ची महतो की 11 वर्षीय पुत्री गुंजी कुमारी शामिल हैं। वहीं, अपने ननिहाल में रह रही 9 वर्षीय मनीषा कुमारी को ग्रामीणों ने बचा लिया है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स