ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News : सौतेली बेटियों का कारनामा, मां को ईंट से कुचल मार डाला

SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो बहनों ने अपनी सौतेली मां को ईंट पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने इस हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर न

Bihar News : सौतेली बेटियों का कारनामा, मां को ईंट से कुचल मार डाला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो बहनों ने अपनी सौतेली मां को ईंट पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने इस हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर ने खुलासा कर लिया। इस घटना को अंजाम देने वाली दोनों सौतेली बेटियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त खून सने ईंट और रक्त रंजित कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। एक मोबाइल कॉल के सहारे पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाब हुई। हत्याकांड को अंजाम देने वाली एक बेटी बालिग है तो दूसरी नाबालिग। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।


वहीं,एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया के पास खैरा-मढ़ौरा रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव 25 सितंबर बरामद किया गया था। महिला की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गंगोली गांव की रहने वाली पिंकी देवी के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि महिला की हत्या उसकी सौतेली बेटियों ने ईंट-पत्थर से कूंच-कूंचकर की थी। इस मामले में दोनों सौतेली बेटियों को पुलिस टीम ने टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनमें निशा कुमारी व उसकी छोटी बहन शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट पत्थर को भी जब्त कर लिया है और खून से लथपथ कपड़े भी मिले हैं।


इसके साथ ही पुलिस की पूछताछ में सौतेली बेटियों ने बताया कि परिवार में विवाद के कारण उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच की गई। इस संबंध में कोपा थाना क्षेत्र के रामनगर चौखरा के रहने वाला प्रियांशु कुमार ने खैरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। खैरा पुलिस को इसकी सूचना मिली थी कि रामपुर के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।


उधर, सौतेली मां पिंकी के साथ दोनों सौतेली बेटियां पटना किसी काम से गई थीं। रास्ते में ही मन बना लिया था कि सौतेली मां की हत्या कर देनी है। दोनों बहनों ने पहले से ही प्लान कर लिया था कि उन्हें इस घटना का अंजाम कहां देना है। वह ट्रेन से छपरा जंक्शन पर उतरीं। फिर मिर्जापुर जाने के लिए ऑटो पकड़ी। वहां से ऑटो से चल दी। रामपुर मठिया के पास सुनसान स्थान पर पहुंचने पर निशा ने अपनी नाबालिग बहन के साथ मिलकर सौतेली मां पिंकी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों वहां से घटना को अंजाम देकर फरार हो गईं। आखिरकार दोनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एक जेल जाएगी तो दूसरी महिला सुधार गृह भेजी जाएगी।