ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के फेमस प्योर वेज होटल में चल रहा था नॉनभेज काम, रेड के बाद पुलिस भी हैरान

SARAN : बिहार की छपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने एक शुद्ध शाकाहारी होटल से कुछ लोगों को अरेस्ट किया है और यहां गलत धंधा या आजकल के शब्दों में कहें तो नॉनभेज हरकत

बिहार के फेमस प्योर वेज होटल में चल रहा था नॉनभेज काम, रेड के बाद पुलिस भी हैरान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार की छपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने एक शुद्ध शाकाहारी होटल से कुछ लोगों को अरेस्ट किया है और यहां गलत धंधा या आजकल के शब्दों में कहें तो नॉनभेज हरकत कर रहे थे। इसके बाद इस होटल को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में लग गई है। यह मामला जनता बाजार इलाके का बताया जा रहा है। 


दरअसल, छपरा से देह व्यापार का धंधा किए जाने का मामला सामने आया है। यहां जनता बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए एक होटल सह विवाह भवन को अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाए जाने के कारण सील कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद सारण पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने दी है। 


डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर उक्त होटल में छापेमारी कर 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इस संबंध में जनता बाजार थाना में एक कांड भी दर्ज किया गया था.उसी कड़ी में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी अंचलाधिकारी लहलादपुर और जनता बाजार थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में उक्त सामंत होटल विवाह भवन को सील किया गया है।   


बताया जा रहा है कि सारण जिले का जनता बाजार थाना क्षेत्र आर्केस्ट्रा संचालकों का गढ़ माना जाता है। यहां पर पश्चिम बंगाल नेपाल और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए लाया जाता है। लेकिन, अक्सर यह सुनने को मिलाता है कि यहां आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों के साथ अनैतिक कार्य किया जाता है। 


उधर, इस होटल में रेस्टोरेंट, कमरा और विवाह भवन भी है। शहर में जाना माना शुद्ध शाकाहारी होटल है। होटल में इस तरह का मामला सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। इसको लेकर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। इधर पुलिस ने होटल को सील करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।