ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : मछली खाने के बाद 3 लोगों की मौत, बाप-बेटे और भतीजे की गई जान, एक बच्चे की हालत नाजुक

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एकसाथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक मासूम बच्चे की हालत नाजुक है. बताया जा रहा

बिहार : मछली खाने के बाद 3 लोगों की मौत, बाप-बेटे और भतीजे की गई जान, एक बच्चे की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एकसाथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक मासूम बच्चे की हालत नाजुक है. बताया जा रहा है कि जहरीली मछली खाने से इन सभी की मौत हुई है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. मामले की जांच की जा रही है.

बिहार : मछली खाने के बाद 3 लोगों की मौत, बाप-बेटे और भतीजे की गई जान, एक बच्चे की हालत नाजुकfile photo


घटना छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र की है. यहां सदवारा गांव में मछली खाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है. इस घटना में एक और बच्चे की हालत नाजुक है. बच्चे को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बाप-बेटे और भतीजे की मौत हुई है.


बिहार : मछली खाने के बाद 3 लोगों की मौत, बाप-बेटे और भतीजे की गई जान, एक बच्चे की हालत नाजुकfile photo


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि इस परिवार में रात के खाने में मछली बनी थी. मछली खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया लेकिन कुछ ही दिन बाद सबकी हालत बिगड़ने लगी. घरवाले कुछ समझ पाते उससे पहले ही दो लोगों की मौत हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाने का भी मौक़ा नहीं मिला.


बिहार : मछली खाने के बाद 3 लोगों की मौत, बाप-बेटे और भतीजे की गई जान, एक बच्चे की हालत नाजुकfile photo


जबकि एक व्यक्ति को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के क्रम में उनकी भी मौत हो गई. इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने रात में जो मछली खाई वो किसी वजह से जहरीली हो गई. नतीजतन पूरा परिवार फूड प्‍वाइजनिंग का शिकार हो गया.