ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

छपरा में भीषण हादसा, आग में झुलसने से महिला और बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

CHHAPRA : जिले के मढौरा और मांझी में आगलगी की भीषण घटना हुई है. इस घटना में एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों

छपरा में भीषण हादसा, आग में झुलसने से महिला और बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : जिले के मढौरा और मांझी में आगलगी की भीषण घटना हुई है. इस घटना में एक मासूम बच्चे और महिला की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. 


पहली घटना छपरा के मढौरा प्रखंड की है, जहां मिर्जापुर पंचायत के बाबू के असोइया नट बस्ती में गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब बिजली तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई. इस घटना में घर में सो रहे सात साल के एक मासूम की जान चली गई. घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने जैसे-तैसे कर आग पर काबू पाया. बताया जा रहा की आगलगी की इस घटना में तीन घर बुरी तरह जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ, सीओ और मुखिया से स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है.


वहीं, दूसरी घटना छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र की है, जहां मझनपुरा गांव में गैस चूल्हे की आग से झुलस कर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार सिंह की पत्नी बेबी देवी गैस चुल्हे पर खाना बना रही थी. तभी चूल्हे की आग ने उनके कपड़े को पकड़ लिया. वह बचने के लिए चिल्लाने लगी. परिवार के अन्य लोग बचा पाते तब तक उनके पूरे बदन में आग लग चुकी थी, जिससे झुलस जाने के कारण उनकी मौत हो गई.