ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी भयंकर आग, देखते ही देखते पूरी बस्ती हो गई स्वाहा

CHHAPRA: बिहार में बढ़ती गर्मी और पछुआ हवा के कारण आगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सारण से सामने आया है, जहां चूल

बिहार: चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी भयंकर आग, देखते ही देखते पूरी बस्ती हो गई स्वाहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में बढ़ती गर्मी और पछुआ हवा के कारण आगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सारण से सामने आया है, जहां चूल्हे से निकली चिंगारी से एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में करीब 30 घर जलकर राख हो गए। घटना तरैया थाना क्षेत्र के खराटी महादलित बस्ती की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एक घर की महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान चिंगारी निकली और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक आग पर काबू पाया जाता आग देखते ही देखते पूरी बस्ती में फैल गई। अगलगी की इस घटना के बाद पूरी बस्ती में चीख पुकार मच गई। लोग अपना और अपने परिजनों की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान गैस सिलेंडर फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि तबतक पूरी बस्ती जलकर स्वाहा हो चुकी थी। अगलगी की इस घटना में ग्रामीणों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। उनके पास अब सिर्फ शरीर पर कपड़े ही बच पाए हैं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अग्निपीड़ितों को हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया है।