ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : 3 सीनियर इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, शराब और बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप

SARAN : बिहार के सारण जिले की पुलिस प्रसाशन के तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। छपरा के अलग-अलग थानों में तैनात 5 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इनम

बिहार : 3 सीनियर इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, शराब और बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के सारण जिले की पुलिस प्रसाशन के तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। छपरा के अलग-अलग थानों में तैनात 5 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें 3 एएसआई, एक जवान और एक पीटीसी शामिल है। उच्च अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है। इन पुलिसकर्मियों पर बालू एवं शराब माफिया से अवैध वसूली के आरोप लगे थे।


वहीं, इसको लेकर एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि, पुलिस विभाग के उच्च पुलिस पदाधिकारी के दोषी पाए जाने के बाद आरोप प्रमाणित हो गया है। उसी के मद्देनजर इन सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को बर्खास्त किया गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वैसे इसके पहले भी कुछ पुलिस पदाधिकारी भी बर्खास्त हुए हैं।  इन पुलिसकर्मियों पर बालू एवं शराब माफिया से अवैध वसूली के आरोप लगे थे।  वे माफिया के ट्रकों से अवैध वसूली करते थे। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते हुए पाया गया। इसलिए अब  इन लोगों को यह एक्शन किया गया है।


बताया जा रहा है कि, जिन पुलिस पदाधिकारियों को और जवानों को बर्खास्त किया गया है। इनमें सिपाही विकास कुमार पर चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में रिश्वत लेने का आरोप है। जबकिएएसआई हरिंदर पासवान पर शराब कारोबारियों से सांठगांठ रखने का मामला है। इसके साथ ही एएसआई अशोक कुमार सिंह पर बालू माफिया से सांठगांठ रखना, एएसआई उमेश राम पर ट्रकों से अवैध वसूली का मामला है। इसके आलावा पीटीसी विशाल कुमार पर भी ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप है। इन सभी पर लगे आरोप प्रमाणित होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी के द्वारा यह एक्शन लिया गया है।