ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिग ब्रेकिंग: सोनपुर मेला में बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई लोगों के घायल होने की खबर

CHHAPRA: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में अचानक झूले का एक फेरिस व्हील सेट टूट गया है। इस हादसे के बाद झूला झूल रहे चार लोग नीचे गिर गए

बिग ब्रेकिंग: सोनपुर मेला में बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई लोगों के घायल होने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में अचानक झूले का एक फेरिस व्हील सेट टूट गया है। इस हादसे के बाद झूला झूल रहे चार लोग नीचे गिर गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। झूले का फेरिस व्हील सेट टूटने की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। 


हादसे के बाद घायल हुए लोगों को सोनपुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। गंभीर रूप से घायल अमन खान को पटना रेफर किया गया है। बताया  जा रहा है कि झूले के फेरिस व्हील सेट के टूटने से चार लोग नीचे जा गिरे। गिरने के दौरान एक शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर रूप से झुलसे अमन खान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर मेला में मौजूद अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार को भी सोनपुर मेला में लोग झूले का आनंद ले रहे थे। रविवार होने के कारण मेले में लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी बीच अचानक बड़े झूले का फेरिस व्हील सेट टूट गया और झूला झूल रहे चार लोग नीचे जा गिरे।