ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिग ब्रेकिंग : सारण में जहरीली शराब पीने से फिर 5 लोगों के मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

CHHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर सारण के मढ़ौरा से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से 5 लोगों के मौत की खबर है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर की है। इस घटना के बाद मृतकों के परि

बिग ब्रेकिंग : सारण में जहरीली शराब पीने से फिर 5 लोगों के मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर सारण के मढ़ौरा से आ रही है, जहां जहरीली शराब पीने से 5 लोगों के मौत की खबर है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर की है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। जहरीली शराब पीने से मौत के शिकार हुए लोगों ने गड़खा के औढ़ा गांव निवासी करमुल्‍ला खान का बेटा अलाउद्दीन खान, मढ़ौरा थाना क्षेत्र भुवालपुर गांव निवासी देव महतो का बेटा कामेश्‍वर महतो, भीकन सिंह का बेटा  रोहित कुमार सिंह और परशुराम राम के बेटे राजेंद्र राम शामिल हैं। जबकि द्वारिका महत्व के बेटे राम लायक महतो को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर किया गया है।


बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों छपरा में ही जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक लोगों की आंख की रोशनी जहरीली शराब पीने के बाच चली गई थी। दर्जनों लोगों को पीएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसी बीच वैशाली में भी तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी।


बिग ब्रेकिंग : सारण में जहरीली शराब पीने से फिर 5 लोगों के मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा


बिग ब्रेकिंग : सारण में जहरीली शराब पीने से फिर 5 लोगों के मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा