ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

IGIMS पहुंचे सारण DM, हमले में एक आंख की रोशनी गंवा चुकीं सदर BDO दृष्टि पाठक से की मुलाकात

सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पटना के IGIMS में भर्ती सदर बीडीओ दृष्टि पाठक से मुलाकात की। प्रदर्शनकारियों के हमले में वह अपनी एक आंख की रोशनी खो चुकी हैं। डीएम ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बिहार न्यूज
DM ने अस्पताल में की BDO से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने उपद्रवियों के हमले में गंभीर रूप से घायल होकर अपनी एक आंख की दृष्टि खो चुके सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दृष्टि पाठक से पटना स्थित आईजीआईएमएस (IGIMS) पहुंच कर मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद वहां के चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।


मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने दृष्टि पाठक के परिजनों से भी बातचीत की और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है तथा इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला केवल किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और शासन व्यवस्था पर हमला है। ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों को उनके किए की सख्त सजा दिलाई जाएगी।


गौरतलब है कि हाल में हुए उपद्रव के दौरान सदर बीडीओ दृष्टि पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी एक आंख की दृष्टि हमेशा के लिए चली गई, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे और जिले में गहरा दुख और आक्रोश है। 


जिलेवासियों ने भी दृष्टि पाठक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए इस अमानवीय घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स