ब्रेकिंग
11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग

जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

Bihar Crime News: औरंगाबाद के मुड़िला गांव में परिवार के जन्मदिन मनाने बोकारो जाने के दौरान बंद घर में चोरी हो गई. चोरों ने आभूषण, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ करने के साथ घर में तोड़फोड़ भी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर FSL और डॉग स्क्वायड की मदद...

जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बढ़ती चोरी और डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन बंद घरों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं. ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां परिवार पत्नी का जन्मदिन मनाने बोकारो गया था और पीछे से चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया. वारदात के बाद चोरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की.


परिजनों के अनुसार इस वारदात में चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, दो लाख रुपये नकद, महंगे कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए. गृहस्वामी के अनुसार चोरी और नुकसान मिलाकर करीब 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.


गृहस्वामी अजय कुमार सिंह अपनी पत्नी अंजना सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए 22 सितंबर को परिवार के साथ बोकारो गए थे. घर में ताला लगा हुआ था. इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया.


चोरों ने पहले घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर कमरे में घुसकर अलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब दो लाख रुपये नकद गायब मिले. इसके अलावा घर में रखे महंगे कपड़े और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर अपने साथ ले गए.


24 सितंबर को पत्नी का जन्मदिन मनाने के बाद अजय कुमार सिंह और उनकी पत्नी सोमवार देर रात मुड़िला स्थित अपने घर पहुंचे. घर के बाहर पहुंचते ही उन्हें चोरी का पता चला. मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और चारदीवारी के अंदर कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था.


घर के अंदर पहुंचने पर कमरे का ताला भी टूटा मिला. अलमारी क्षतिग्रस्त थी और उसमें रखे आभूषण व नकदी गायब थे. इसके बाद गृहस्वामी ने मामले की जानकारी कुटुंबा थाना पुलिस को दी.


चोरों ने सिर्फ सामान चोरी नहीं किया, बल्कि घर में जमकर तोड़फोड़ भी की. एलईडी टीवी को खोलने की कोशिश की गई. जब उसे ले जाने में कामयाब नहीं हुए तो टीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया. साउंड सिस्टम भी तोड़ दिया गया.


इसके अलावा पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया गया. घर का कुछ सामान बाउंड्री के बाहर फेंका हुआ मिला. गृहस्वामी ने चोरी और तोड़फोड़ से कुल करीब 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है.


घटना की सूचना मिलने के बाद कुटुंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के अनुसार, गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.


घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.