ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BIHAR NEWS : बच्चों से भरी स्कूल बस और पेट्रोल टैंकर की टक्कर, आधा दर्जन से अधिक बच्चे बुरी तरह घायल

अमनौर में हिमालय इंटरनेशनल स्कूल की बस और पेट्रोल टैंकर की टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। अमनौर-सोनहो स्टेट हाईवे 73 पर हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही यह दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। इसके बाद अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार,अमनौर में हिमालय इंटरनेशनल स्कूल की बस और पेट्रोल टैंकर की टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। अमनौर-सोनहो स्टेट हाईवे 73 पर हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है पुलिस जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि, अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर-सोनहो स्टेट हाईवे 73 पर परसा की ओर जा रही हिमालय इंटरनेशनल स्कूल की बस की टक्कर पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर ट्रक से आमने-सामने हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पेट्रोल टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस अमनौर से बच्चों को लेकर परसा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। जोरदार आवाज के साथ सड़क पर अफरातफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। कई बच्चों को हाथ-पांव और सिर में चोटें आई हैं। हादसे के बाद बच्चों के अभिभावकों में भी दहशत का माहौल है। अमनौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।


पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल बसों की तकनीकी जांच नियमित रूप से हो और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें