ब्रेकिंग
बिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसाबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसा

बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar Flood News: मुंगेर के धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने जा रही समाजसेवी संस्था की नाव अचानक बाढ़ के पानी में डूब गई। नाव पर सवार 5-6 लोग बाल-बाल बच गए। नाव किनारे के पास होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के मुंगेर में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने जा रही एक समाजसेवी संस्था की नाव अचानक बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे के वक्त नाव किनारे से कुछ ही दूरी पर थी, जिससे उस पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में बाढ़ के बीच सामाजिक संस्था की ओर से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सुमन रजा के नेतृत्व में संस्था की टीम धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पहुंची थी।



राहत सामग्री लेकर टीम के करीब पांच से छह सदस्य एक छोटी नाव पर सवार होकर एक टोले से दूसरे टोले की ओर जा रहे थे। नाव जैसे ही किनारे से कुछ दूरी आगे बढ़ी, अचानक डगमगाने लगी और देखते ही देखते पलटकर बाढ़ के पानी में डूब गई।



नाव के अचानक डूबने से उस पर सवार लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, नाव किनारे के काफी करीब थी, इसलिए सभी लोग किसी तरह पानी से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।



इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान नाव डूबने की घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से आवागमन के जोखिम और चुनौतियों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता