ब्रेकिंग
साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट

बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसा

Bihar Flood News: मुंगेर के धरहरा प्रखंड के हेमजापुर में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने जा रही समाजसेवी संस्था की नाव अचानक बाढ़ के पानी में डूब गई। नाव पर सवार 5-6 लोग बाल-बाल बच गए। नाव किनारे के पास होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के मुंगेर में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने जा रही एक समाजसेवी संस्था की नाव अचानक बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे के वक्त नाव किनारे से कुछ ही दूरी पर थी, जिससे उस पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



जानकारी के मुताबिक, मुंगेर में बाढ़ के बीच सामाजिक संस्था की ओर से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सुमन रजा के नेतृत्व में संस्था की टीम धरहरा प्रखंड के हेमजापुर पहुंची थी।



राहत सामग्री लेकर टीम के करीब पांच से छह सदस्य एक छोटी नाव पर सवार होकर एक टोले से दूसरे टोले की ओर जा रहे थे। नाव जैसे ही किनारे से कुछ दूरी आगे बढ़ी, अचानक डगमगाने लगी और देखते ही देखते पलटकर बाढ़ के पानी में डूब गई।



नाव के अचानक डूबने से उस पर सवार लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, नाव किनारे के काफी करीब थी, इसलिए सभी लोग किसी तरह पानी से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।



इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान नाव डूबने की घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से आवागमन के जोखिम और चुनौतियों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता